'निर्णायक हार' तक ईरान पर हमले होते देखना चाहते हैं खाड़ी के देश, जेद्दा में मिले सऊदी अरब, कतर-जॉर्डन के नेता

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में खाड़ी और इजराइल के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि खाड़ी के देश ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले तब तक होते देखना चाहते हैं कि जब तक कि उसकी पूरी तरह से 'निर्णायक हार' न हो जाए। खाड़ी देशों का मानना है कि महीने भर की बमबारी एवं हमलों के बावजूद ईरान पूरी तरह से कमजोर नहीं हुआ है।

Iran War News: ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों की मोर्चेबंदी और तेज हुई है। ये चाहते हैं कि अमेरिका, ईरान पर हमले करता रहा। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में खाड़ी और इजराइल के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि खाड़ी के देश ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले तब तक होते देखना चाहते हैं कि जब तक कि उसकी पूरी तरह से 'निर्णायक हार' न हो जाए। खाड़ी देशों का मानना है कि महीने भर की बमबारी एवं हमलों के बावजूद ईरान पूरी तरह से कमजोर नहीं हुआ है। इस बीच, जेद्दा में सऊदी अरब, कतर और जॉर्डन के नेताओं ने मुलाकात की है।

iran war

ईरान पर और हमले चाहते हैं खाड़ी के देश।

ईरानी नेतृत्व में बदलाव तक चाहते हैं हमले

रिपोर्ट में नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के अधिकारियों ने निजी बातचीत में यह स्पष्ट किया है कि वे नहीं चाहते कि सैन्य अभियान तब तक समाप्त हो जब तक ईरानी नेतृत्व में बड़े बदलाव न आएं या ईरान के व्यवहार में नाटकीय परिवर्तन न हो। हालांकि क्षेत्रीय नेता फिलहाल अमेरिकी प्रयासों का व्यापक समर्थन कर रहे हैं, लेकिन एक खाड़ी राजनयिक ने बताया कि कुछ मतभेद भी हैं। सऊदी अरब और यूएई तेहरान पर सैन्य दबाव बढ़ाने की मांग में सबसे आगे हैं।

End of Feed