ग्रीनलैंड पर अमेरिका के साथ रूस? साफ-साफ कह दिया: डेनमार्क का 'प्राकृतिक' हिस्सा नहीं है Greenland

ग्रीनलैंड पर रूस ने बड़ा बयान दे दिया है, रूस ने साफ कर दिया है कि वो ग्रीनलैंड को डेनमार्क का 'प्राकृतिक' हिस्सा नहीं मानता है।

ग्रीनलैंड को लेकर रूस ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे अब अमेरिका की सपोर्ट के नजर से देखा जा रहा है। अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए इरादा जाहिर कर चुका है और यूरोप उसके खिलाफ जाता दिख रहा है। अब रूस ने साफ कर दिया है कि वो ग्रीनलैंड को डेनमार्क का नेचुरल हिस्सा नहीं मानता है।

Russian Foreign Minister Sergei Lavrov

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फाइल फोटो- AP)

नाटो पर बरसा रूस

रूसी डिप्लोमेसी के 2025 के परिणामों पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में लावरोव ने पश्चिम के भीतर "संकट की प्रवृत्तियों" के बारे में बात की, जिसमें ग्रीनलैंड इसका नवीनतम उदाहरण है, क्योंकि यह नाटो के भीतर भी बहुत ज्यादा तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक से पश्चिमी देश अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल स्वरूप का सक्रिय रूप से विरोध कर रहे हैं।”

End of Feed