'होर्मुज में 800 जहाज फंसे, ईरान के पास रास्ता बंद का अधिकार नहीं'; तेहरान पर बरसा UAE, गिनाए एक-एक आंकड़े

West Asia Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज पर संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच, यूएई ने स्पष्ट किया कि ईरान के पास होर्मुज बंद करने का अधिकार नहीं है।

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव गहराता नजर आ रहा है। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़के हुए हैं और उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज पर ईरान को टोल देने वाले जहाजों को रोकेगा और वहां नाकाबंदी करेगा। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र अमीरात ने बताया कि 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध के बाद कम से कम 22 जहाजों पर हमला हुआ है।

Hormuz

होर्मुज पर गहराया संकट (फोटो साभार: AI)

UAE ने ईरान पर साधा निशाना

अबू धाबी की सरकारी तेल कंपनी के प्रमुख सुल्तान अल जाबेर ने रविवार को कहा कि ईरान के पास होर्मुज को बंद करने या उस पर नियंत्रण स्थापित करने का अधिकार नहीं है। ऐसा कोई भी प्रयास महज क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह जाता, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक अहम जीवनरेखा को बाधित करने जैसा होगा और दुनिया के हर देश की ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बनेगा।

End of Feed