दुनिया

पश्चिम एशिया के बाद अब नाइजीरिया में मचा घमासान, सेना ने एक मार्केट पर ही कर दी एयरस्ट्राइक; 100 से ज्यादा की मौत

Nigerian Airstrike: नाइजीरिया की सेना ने जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर उत्तर-पूर्वी इलाके के एक गांव के मार्केट में ही एयर स्ट्राइक कर दी। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Image

नाइजीरिया सेना ने एक मार्केट में बरपाया कहर (फोटो साभार: AI)

Nigerian Airstrike: नाइजीरिया की सेना ने जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर उत्तर-पूर्वी इलाके के एक गांव के मार्केट में ही एयर स्ट्राइक कर दी। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

क्या गलती से हुआ हमला?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी ने मानवाधिकार समूहों के हवाले से बताया कि नाइजीरिया की सेना द्वारा जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर एक मार्केट में की गई कार्रवाई में कम से कम 100 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला गलती से हुआ, लेकिन इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वहीं, नाइजीरियाई वायुसेना का कहना है कि उसने जिहादी विद्रोही संगठन बोको हराम के आतंकवादियों को निशाना बनाकर बोर्नो प्रांत के एक गांव में कार्रवाई की थी। हालांकि, उन्होंने मार्केट पर हमले का कोई उल्लेख नहीं किया।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि उसने जीवित बचे लोगों से इस बात की पुष्टि की है कि योबे राज्य के एक गांव पर हुई एयरस्ट्राइक में कम से कम 100 लोग मारे गए। यह गांव बोर्नो प्रांत की सीमा के पास स्थित है। बोर्नो राज्य ही बोको हराम का गढ़ रहा है जिसने पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से इस पूरे क्षेत्र में तबाही मचा रखी है।

इससे पहले, उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में गुरुवार तड़के एक सैन्य अड्डे पर हमले में सेना के एक जनरल समेत कई जवानों की मौत हो गई थी। सेना के प्रवक्ता माइकल ओनोजा ने एक बयान में बताया था कि यह हमला बोर्नो प्रांत के बेनिशेख क्षेत्र में हुआ, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने हमलावरों को "आतंकवादी" करार दिया।

सुरक्षा संकट से जूझ रहा नाइजीरिया

सनद रहे कि सबसे ज्यादा आबादी वाला अफ्रीकी देश नाइजीरिया लंबे समय से गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। खासकर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में पिछले एक दशक से विद्रोह और आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं। यहां कई सशस्त्र समूह फिरौती के लिए अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article