'जल्द सीरियस हो ईरान, वरना...', वार्ता को लेकर फिर भड़के 'बड़बोले' ट्रंप; बोले- वापसी का कोई चांस नहीं

US Iran Conlfict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के साथ बातचीत का दावा कर रहे हैं और तेहरान है कि इन दावों को सिरे से खारिज कर रहा है। इसी कड़ी में, ट्रंप ने गुरुवार को वार्ता के लिए ईरान को सीरियस होने की चेतावनी दी।

US Iran Conlfict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के साथ बातचीत का दावा कर रहे हैं और तेहरान है कि इन दावों को सिरे से खारिज कर रहा है। बीते दिनों ट्रंप ने ईरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया, जिसे ईरान ने नकार दिया और कहा कि इसमें बहुत ज्यादा मांगें की गई थीं, जो उन्हें मध्यस्थों से प्राप्त हुई थी।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इसी कड़ी में, ट्रंप ने गुरुवार को वार्ता के लिए ईरान को सीरियस होने की चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि वार्ता करने वाले हमसे डील करने के लिए 'मिन्नतें' कर रहे हैं, जो उन्हें करना भी चाहिए। साथ ही उन्होंने ईरान को कहा कि उन्हें जल्द ही सीरियस हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

End of Feed