जर्मन चांसलर के कीव पहुंचते ही रूस ने दागे 135 ड्रोन, फ्रेडरिक मर्ज बोले- रूस नहीं रुका तो अगला नंबर हमारा

जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के कीव दौरे के दौरान रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर 135 हमलावर ड्रोन से भीषण हमला कर दिया। कीव के महत्वपूर्ण पिवनिच्नी ब्रिज सहित सूमी और निप्रो जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

एक तरफ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर रविवार को कीव पहुंचे, तो दूसरी तरफ रूस ने अपनी आक्रामकता बढ़ाते हुए यूक्रेनी शहरों को बारूद से दहला दिया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने खुलासा किया कि जर्मन चांसलर की मौजूदगी के बीच ही रूसी सेना ने रातभर में 135 हमलावर ड्रोन दागे, जिनमें 50 से अधिक अत्याधुनिक जेट-चालित ड्रोन शामिल थे।

Friedrich Merz

कीव के ऐतिहासिक पुल पर रूसी हमला

एपी के मुताबिक इस भीषण हवाई हमले की चपेट में राजधानी कीव समेत निप्रो, खार्किव, डोनेत्स्क, सूमी और जापोरिज्जिया जैसे कई प्रमुख प्रांत आए। कीव में नीपर नदी पर बने महत्वपूर्ण पिवनिच्नी ब्रिज पर एक जेट ड्रोन सीधे जाकर टकराया, जिससे पुल पर भीषण विस्फोट हुआ और दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा सूमी में एक दवा गोदाम पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि निप्रो में एक संचार केंद्र को निशाना बनाए जाने से कई लोग घायल हो गए। जेलेंस्की के मुताबिक, अकेले इस हफ्ते रूस ने यूक्रेन पर 1,900 से अधिक ड्रोन, 1,700 हवाई बम और 25 मिसाइलें दागी हैं।

End of Feed