गाजा में सहायता वितरण केंद्र पर 20 लोगों की मौत : इजराइल समर्थित संगठन

‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फंड’ ने कहा कि दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में स्थित वितरण केंद्र पर 19 लोगों की मौत भगदड़ में कुचलने से हुई जबकि एक व्यक्ति की हिंसा के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। संगठन ने हमास पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से हिंसा हुई।

Gaza: गाजा में इजरायल समर्थित अमेरिकी सहायता संगठन ने बुधवार को कहा कि वितरण केंद्र के निकट 20 फलस्तीनियों की मौत हुई है। इससे पहले अस्पताल अधिकारियों ने बताया था कि इजरायली हमलों में 11 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हुई है। ‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फंड’ ने कहा कि दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में स्थित वितरण केंद्र पर 19 लोगों की मौत भगदड़ में कुचलने से हुई जबकि एक व्यक्ति की हिंसा के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

gaza

गाजा में मानवीय संकट गहरा गया है।

संगठन ने हमास पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से हिंसा हुई। हालांकि संगठन ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है। (इनपुट-भाषा)

End of Feed