अंतरिक्ष में क्या कर रही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की फुटबॉल? NASA ने शेयर कीं हैरतअंगेज तस्वीरें; VIDEO भी देखें

FIFA World Cup 2026: अंतरिक्ष से एक हैरतअंगेज तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में फीफा वर्ल्ड कप की आधिकारिक फुटबॉल 'ट्रायोंडा' नजर आ रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में रखा गया है।

FIFA World Cup 2026: दुनियाभर में इन दिनों फीफा का खुमार छाया हुआ है। इस बीच, अंतरिक्ष से एक हैरतअंगेज तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में फीफा वर्ल्ड कप की आधिकारिक फुटबॉल 'ट्रायोंडा' (Trionda) नजर आ रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space Station) में रखा गया है।

FIFA Space Station

ISS पहुंची FIFA की फुटबॉल (फोटो साभार: @NASA)

ISS में क्या कर रही फुटबॉल?

421 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे स्पेस स्टेशन के भीतर मौजूद अंतरिक्ष यात्री 'ट्रायोंडा' का खास परीक्षण कर रहे हैं, जिसका मकसद माइक्रोग्रैविटी में फुटबॉल की गतिशीलता और गेंद के प्रदर्शन का अध्ययन करना है।

End of Feed