US Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान समझौते पर यूरोप के 4 बड़े देशों का साझा बयान; ईरान से प्रतिबंध हटाने को तैयार, लेकिन रख दी ये शर्त

US Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दुनिया के 4 बड़े देशों (फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली) ने दिल खोलकर स्वागत किया है। यूरोपीय देशों ने साझा बयान जारी कर कहा है कि वे ईरान से प्रतिबंध हटाने को तैयार हैं, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ।

US Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलने के लिए हुए ऐतिहासिक समझौते का दुनिया की महाशक्तियों ने पुरजोर स्वागत किया है। यूरोप के चार सबसे शक्तिशाली देशों फ्रांस, ब्रिटेन (UK), जर्मनी और इटली के राष्ट्राध्यक्षों ने एक साझा द्विपक्षीय बयान जारी कर इस राजनयिक सफलता पर खुशी जताई है। चारों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान में अमेरिका और ईरानी सरकार को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस असंभव सी दिखने वाली डील को मुमकिन बनाने वाले मध्यस्थ देशों- पाकिस्तान और कतर की भूमिका को भी सराहा है। आइए एक नजर में जान लेते हैं यूरोपीय देशों के इस संयुक्त बयान के कूटनीतिक मायने क्या हैं।

us iran peace deal

शांति समझौते फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली ने जारी किया साझा बयान (AP)

वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का मौका

चारों देशों के नेताओं का मानना है कि पिछले तीन महीनों से मिडिल ईस्ट में जारी हिंसक संघर्ष ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। संयुक्त बयान में कहा गया, "यह समझौता पूरे क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर है। अब यह बेहद जरूरी है कि दोनों पक्ष विस्तृत बातचीत को जल्द पूरा करें और इस समझौते को पूरी तरह और तेजी से जमीन पर लागू करें।" यूरोपीय देशों ने इस प्रक्रिया में हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है।

End of Feed