मैक्रों सरकार के खिलाफ फ्रांस में जनसैलाब! महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे 82 हजार लोग, पुलिस ने पेपर स्प्रे से खदेड़ा

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और सरकारी खर्च में कटौती के खिलाफ शनिवार को देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।

France Protest: फ्रांस में बढ़ती महंगाई और सरकारी खर्च में कटौती के विरोध में शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। राजधानी पेरिस समेत देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में हुए प्रदर्शनों में करीब 82,500 लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

france (2)

पेरिस में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। AP

पेरिस में प्लेस डे ला रिपब्लिक से निकला मार्च

पेरिस में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारी ऐतिहासिक प्लेस डे ला रिपब्लिक पर जुटे। यहां से उन्होंने प्लेस डे ला नेशन की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शन में मजदूर संगठनों, छात्र संगठनों और येलो वेस्ट आंदोलन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस का राष्ट्रगान गाया और फ्रांस के साथ फिलिस्तीन के झंडे भी लहराए। मार्च के दौरान उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ नारेबाजी की।

End of Feed