पाकिस्तान में एक स्कूल में पुराने मोर्टार लेकर पहुंचे बच्चे, फर्श पर गिरते ही हुआ जोरदार धमाका; 4 घायल

Khyber Pakhthunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल में बम धमाका हो गया। इस धमाके में कम से कम चार छात्र घायल हो गए। स्कूल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले के जमरोद तहसील में चौथी कक्षा का एक छात्र स्कूल जाते समय रास्ते में एक 'खिलौना बम' उठा लाया और उसे अपनी कक्षा के अंदर ले गया।

Khyber Pakhthunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल में बम धमाका हो गया। इस धमाके में कम से कम चार छात्र घायल हो गए। यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के जमरोद तहसील में हुआ, यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है।

Blast

पाकिस्तान के एक स्कूल में हुआ बम धमाका (प्रतीकात्मक फोटो)

स्कूल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले के जमरोद तहसील में चौथी कक्षा का एक छात्र स्कूल जाते समय रास्ते में एक 'खिलौना बम' उठा लाया और उसे अपनी कक्षा के अंदर ले गया। छात्र शुक्रवार को यह 'खिलौना बम' कक्षा के अंदर लाया था, जिसके फर्श पर गिरते ही विस्फोट हो गया।

End of Feed