यौन शोषण मामले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार, लगा 50 लाख डॉलर का जुर्माना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 10, 2023, 07:40 AM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने यौन शोषण मामले में जबरदस्त झटका देते हुए दोषी करार दिया है। साथ ही महिला को हर्जाने के रूप में 50 लाख डॉलर देने का आदेश दिया है।

यौन शोषण मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जबरदस्त झटका लगा है। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने ट्रंप को दोषी करार दिया है साथ ही बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को हर्जाने के रूप में 50 लाख डॉलर देने का आदेश दिया है। लेकिन ट्रंप के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें जेल की सजा का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि यह एक दीवानी मामला था। जूरी ने दशकों पहले एक हाई-एंड स्टोर के फिटिंग रूम में हुए हमले और ट्रम्प द्वारा उनके आरोपों को धोखाधड़ी कहकर उनकी मानहानि करने वाले दीवानी मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया। जूरी ने उसके बलात्कार के दावे को स्वीकार नहीं किया, लेकिन उसे यौन शोषण और मानहानि के लिए दोषी बताया। उधर ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने फैसले को "अब तक का सबसे बड़ा विचहंट" कहा और कहा कि वह अपील करेंगे। फैसला आने पर महिलाओं के साथ उसके व्यवहार की निंदा करते हुए अदालत के बाहर प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ थी।

Donald Trump, Sexual abuse case

Sexual abuse case: डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार

क्या है मामला?

ई. जीन कैरोल (79) ने अगले साल रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप के खिलाफ केस किया था। जिनके बारे में उन्होंने कहा कि दशकों पहले ट्रंप ने मेरे साथ बलात्कार किया था लेकिन यह सुनिश्चित नहीं था कि यह कब हुआ। कैरोल उस समय एले पत्रिका के लिए लिखती थीं, जब उन्होंने कहा कि उन से 1996 के आसपास यौन शोषण हुआ। कैरोल का आरोप है कि मैनहट्टन के एक स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने उसके साथ बलात्कार किया था। ट्रंप पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पॉर्न स्टार स्टॉमी डेनियल्स भी ट्रंप पर आरोप लगा चुकी हैं।

End of Feed