आसमान से मौत को मात देकर लौटे यात्री, Ben Gurion Airport पर लैंड होते ही Flydubai के पैसेंजर्स ने मनाया जश्न- VIDEO

सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद Flydubai के यात्री रेस्क्यू फ्लाइट से बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे। लैंडिंग के दौरान यात्रियों को खुशी से झूमते और गाते हुए देखा गया।

Flydubai Rescue Flight: एक रेस्क्यू फ्लाइट लगभग 180 यात्रियों (जिनमें ज्यादातर इजराइली थे) को लेकर बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। इससे पहले, उनकी Flydubai की मूल फ्लाइट को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, क्योंकि कथित तौर पर एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मार दिया था।

Flydubai Rescue Flight

एक रेस्क्यू फ्लाइट यात्रियों को लेकर बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, सऊदी अरब से निकाले गए यात्रियों को लेकर रेस्क्यू फ्लाइट बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई है। इसमें लगभग 180 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर इजराइली थे। ये लोग मूल रूप से दुबई से तेल अवीव के लिए एक अलग फ्लाईदुबई फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे, तभी हवा में अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed