​‘नकाब पहनो, शादी के बाद नौकरी छोड़ दो’... हमलावर को पायलट हम्मामी के पुराने पोस्ट से खुली उसकी सोच की परतें

फ्लायदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर से कथित मारपीट के मामले की जांच जारी है। इसी बीच सामने आए उसके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं के नकाब पहनने, शादी के बाद नौकरी छोड़ने और पुरुष-महिला के साथ काम करने को लेकर उसके विचार सामने आए हैं।

फ्लायदुबई की एक फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आ रहे हैं। इन पोस्ट में महिलाओं, धर्म और पुरुष-महिला के साथ काम करने को लेकर हम्मामी के विचारों की झलक मिलती है। हालांकि, इन पुराने पोस्ट से उसके विमान में किए गए कथित हमले की वजह या मकसद अपने आप साबित नहीं होता।

hammami (2)

को पायलट हम्मामी को लेकर हुए अहम खुलासे। AI IMAGE

शादी के बाद पत्नी को नौकरी नहीं करने देना चाहता था

End of Feed