सामने आई Rafale की पहली झलक, फ्रांस की बैस्टिल डे परेड का बनेंगे हिस्सा- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 13, 2023, 04:45 PM IST

Rafales First Look in France: फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेने वाले भारतीय वायुसेना के राफेल की पहली झलक सामने आई है।

भारतीय वायुसेना के राफेल की पहली झलक (Rafales First Look) सामने आई है जो 14 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेगा, ये एव्रेक्स-फौविल एयर बेस की है। भारतीय वायु सेना के राफेल और 77 कर्मियों की मजबूत टुकड़ी कल पेरिस, फ्रांस में बैस्टिल डे परेड के दौरान फ्लाईपास्ट में भाग लेगी।

वहीं 101 स्क्वाड्रन (राफेल) के कमांडिंग ऑफिसर और बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट में भाग लेने वाले फॉर्मेशन के लीडर ग्रुप कैप्टन अभिषेक त्रिपाठी कहते हैं, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम एक बार फिर राफेल को फ्रांस लेकर आए हैंऔर हम फ्लाईपास्ट के शुरुआती फॉर्मेशन का हिस्सा होंगे इसमें (राफेल्स) सर्वश्रेष्ठ एवियोनिक्स है जो दुनिया के सभी लड़ाकू विमानों के पास है, यहां तक कि उनसे भी बेहतर..संक्षेप में, यह एक बहुत ही कॉम्पैक्ट, असाधारण, शक्तिशाली, बेहद चुस्त और बहुत ही विवेकशील मशीन है'

End of Feed