रूसी औद्योगिक संयंत्र में आग लगने के बाद हुआ जोरदार धमाका; 11 लोगों की मौत, 130 घायल

Russian Plant Fire: रूस के रियाजान क्षेत्र में एक औद्योगिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन दल सप्ताहांत को भी मलबे में खोजबीन करने में जुटे रहे और रात में दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए।

Russian Plant Fire: रूस के रियाजान क्षेत्र में एक औद्योगिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए। मॉस्को से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में शिलोव्स्की जिले में स्थित इलास्टिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई।

Russia Explosion

रूसी औद्योगिक संयंत्र में लगी आग (फोटो साभार: AP)

कहां हुआ धमाका

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन दल सप्ताहांत को भी मलबे में खोजबीन करने में जुटे रहे और रात में दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, इस कारखाने में बारूद बनाने वाली एक कार्यशाला में आग लग गई, जिसके कारण विस्फोट हुआ।

End of Feed