'महिलाओं का खतना अपराध', बोले Pope Francis- क्या हम यह त्रासदी नहीं रोक सकते?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 7, 2022, 08:50 AM IST

Female Genital Mutilation: औरतों के खतना की प्रथा (Female Genital Mutilation) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चार प्रकार का बताता है। एशिया, पूर्वी यूरोप और लैटिन अमेरिका में जिन मुल्कों में यह प्रथा अपनाई जाती है, उनमें Burkina Faso, Central African Republic, Chad, Democratic Republic of Congo, Sudan, Egypt, Oman, United Arab Emirates (UAE), Iraq, Iran, Georgia, Russian Federation, Columbia और Peru शामिल हैं।

Female Genital Mutilation: कैथलिक चर्च (Catholic Church) के हेड पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने महिलाओं के खतना (Female Genital Mutilation) को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस प्रथा को अपराध करार दिया। साथ ही चिंता जताते हुए कहा कि यह क्राइम है, फिर भी मानवता इसे रोक नहीं पा रही है।

pope francis

बहरीन (Bahrain) में एक मीटिंग के दौरान अपनी बात रखते हुए पोप फ्रांसिस (Pope Francis)। फोटोः AP

रविवार (छह नवंबर, 2022) को वह बहरीन (Bahrain) से वापस लौट रहे थे। इस बीच, उनसे महिलाओं के अधिकार (Women Rights) के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। फ्रांसिस ने इस दौरान महिलाओं के खतना पर बताया समाज की भलाई के लिए महिलाओं के अधिकारों, समानता और अवसर की लड़ाई जारी रहनी चाहिए।

End of Feed