कतर के रास लफान गैस संयंत्र में भीषण विस्फोट, 54 घायल, 18 लापता, दुनिया भर में गहरा सकता है LPG संकट

रास लफान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है। कुछ दिनों पहले ईरान ने कतर के इस संयंत्र को निशाना बनाकर हमले किए। बताया जाता है कि इस हमले में कतर को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हमले के बाद कतर ने कहा कि इस संयंत्र को पूरी तरह से ठीक होने में करीब पांच साल का समय लग सकता है।

Explosion at Qatar’s Ras Laffan: कतर के गैस संयंत्र रास लफान में रविवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 54 लोगों के घायल होने और 18 अन्य के लापता होने की खबर है। इस हादसे पर कतर ने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब देश के सबसे बड़े नेचुरल गैस निर्यात टर्मिनल में एक संयंत्र को दोबारा चालू करने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना के बाद एलएनजी की आपूर्ति बाधित हो सकती है और एलपीजी उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Ras Laffan

कतर के रास लफान गैस संयंत्र में विस्फोट। -प्रतीकात्मक तस्वीर

रास लफान पर ईरान ने किया था हमला

बता दें कि रास लफान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है। कुछ दिनों पहले ईरान ने कतर के इस संयंत्र को निशाना बनाकर हमले किए। बताया जाता है कि इस हमले में कतर को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हमले के बाद कतर ने कहा कि इस संयंत्र को पूरी तरह से ठीक होने में करीब पांच साल का समय लग सकता है।

End of Feed