तालिबान पुलिस का कहना है धमाका शिया और हाजरा समाज वाले इलाके में हुआ है। धमाके में 19 लोगों की मौत के साथ साथ 27 लोग घायल हुए हैं। बिलाल सरवरी नाम के पत्रकार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अफगानिस्तान के सबसे उत्पीड़ित समुदायों में से एक के खिलाफ क्रूर हमला। पश्चिमी काबुल में दशते बारचे लगातार घातक ISKP हमलों का निशाना रहे हैं। हजारों और शियाओं की उनकी कक्षाओं के अंदर हत्या कर दी गई। एंबुलेंस काफी देर बाद पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।
काबुल में धमाका
#AFG Brutal attack against one of Afghanistan’s most oppressed communities. Dashte Barche in West Kabul have been c… t.co/psJ50dovFy
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
गुलाम सरवरी बताते हैं कि दश्ते बरची के नेता ने कहा था कि पिछले एक साल में तालिबान सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहा है।
