यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी से हाहाकार, लंदन से मिलान तक रेड अलर्ट जारी, जान के जोखिम का खतरा

फ्रांस, इटली और स्पेन के अधिकारियों ने भी भीषण गर्मी के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इन देशों में करोड़ों लोगों को अत्यधिक तापमान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों और संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

European Heat Wave: पश्चिमी यूरोप में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच ब्रिटेन में लोगों को चेतावनी दी गई है कि बुधवार को तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है और इससे जान का जोखिम भी पैदा हो सकता है। मध्य और दक्षिणी इंग्लैंड के अधिकतर हिस्सों तथा वेल्स के लिए जारी रेड हीट हेल्थ अलर्ट ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा अब तक जारी की गई दूसरी ऐसी चेतावनी है। इससे पहले जुलाई 2022 में ऐसा अलर्ट जारी किया गया था, जब देश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

Heat wave europe

यूरोप में हीटवेव से हाहाकार

फ्रांस, इटली और स्पेन में भयंकर गर्मी

फ्रांस, इटली और स्पेन के अधिकारियों ने भी भीषण गर्मी के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इन देशों में करोड़ों लोगों को अत्यधिक तापमान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों और संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। ब्रिटेन जून महीने के अब तक के सबसे अधिक तापमान का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने दक्षिणी इंग्लैंड में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मंगलवार को लंदन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित विस्ली में तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल के सबसे गर्म दिनों में से एक रहा।

End of Feed