Epstein Files: 8000 नए डॉक्यूमेंट, ट्रंप की प्राइवेट जेट यात्रा और 20 साल की लड़की... 29,000 पन्नों में क्या-क्या?

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में नए खुलासे सामने आए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 11 हजार से ज्यादा फाइलें जारी की हैं, जिनमें करीब 29 हजार पेज और कई वीडियो शामिल हैं। इन दस्तावेजों में डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन के प्राइवेट जेट के फ्लाइट रिकॉर्ड में दर्ज है, हालांकि उन पर किसी आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं है।

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जांच की नई खेप की दस्तावेज जारी किए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने 11 हजार से अधिक फाइलें जारी की है। इनमें लगभग 29,000 पेज और दर्जनों वीडियो क्लिप शामिल है।

epstein files  (2)

एपस्टीन फाइल्स को लेकर फिर नए खुलासे हुए।(फोटो सोर्स: AP)

गौरतलब है कि इन डॉक्यूमेंट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन के प्राइवेट जेट की फ्लाइट रिकॉर्ड में आया है। हालांकि, अधिकारिों ने ट्रंप पर किसी आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं लगाया है। इन दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है कि ट्रंप कई बार एपस्टीन की प्राइवटे जेट से यात्रा कर चुके हैं। इन ईमेल को भेजने वाले और पाने वालों का नाम छिपाया गया है।

End of Feed