अमेरिका की 2 परमाणु पनडुब्बियों से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त न्यूक्लियर सबमरीन, रूसी सांसद ने किया पलटवार

शुक्रवार को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा था कि उन्होंने पूर्व रूसी राष्ट्रपति व रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव के बेहद भड़काऊ बयानों के कारण अमेरिकी पनडुब्बियों को उचित क्षेत्रों में फिर से तैनात करने का आदेश दिया था।

Nuke Submarines Deployed By Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के खिलाफ भेजी गई दो परमाणु पनडुब्बियों को लेकर अब रूस ने पलटवार किया है। रूसी संसद ड्यूमा के एक सदस्य ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस का मुकाबला करने के लिए भेजी गई दो अमेरिकी पनडुब्बियों से निपटने के लिए समुद्र में पर्याप्त रूसी परमाणु पनडुब्बियां मौजूद हैं। एक वरिष्ठ रूसी सांसद विक्टर वोडोलात्स्की के हवाले से TASS ने कहा, दुनिया के महासागरों में रूसी परमाणु पनडुब्बियों की संख्या अमेरिकी पनडुब्बियों से काफी ज्यादा है, और जिन पनडुब्बियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन क्षेत्रों में भेजने का आदेश दिया है, वे लंबे समय से उनके नियंत्रण में हैं। इसलिए पनडुब्बियों के बारे में अमेरिकी नेता के बयान पर रूसी संघ की ओर से कोई प्रतिक्रिया देने की ज़रूरत नहीं है।

Sabmarine

अमेरिका ने तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयानों के बाद ट्रंप का फैसला

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा था कि उन्होंने पूर्व रूसी राष्ट्रपति व रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव के बेहद भड़काऊ बयानों के कारण अमेरिकी पनडुब्बियों को उचित क्षेत्रों में फिर से तैनात करने का आदेश दिया है। रूसी सांसद ने कहा कि दोनों अमेरिकी पनडुब्बियों को जाने दें, वे लंबे समय से निशाने पर हैं। उन्होंने आगे कहा, रूस और अमेरिका के बीच एक बुनियादी समझौता होना जरूरी है ताकि पूरी दुनिया शांत हो जाए और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत के बारे में बात करना बंद कर दे।

End of Feed