SpaceX: फाल्कन हैवी रॉकेट लॉन्चिंग रही अधूरी, 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का सपना रहा अधूरा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 28, 2023, 03:53 PM IST

लिफ्ट ऑफ से बमुश्किल एक मिनट पहले रोक दिए जाने के बाद एक और नियोजित प्रयास को भी पूर्ण वाहन चेकआउट का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था।

Falcon Heavy Rocket: स्पेसएक्स (SpaceX) ने फाल्कन 9 रॉकेट और फिर फाल्कन हैवी रॉकेट को मात्र 45 मिनट के अंतर पर लॉन्च कर 56 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। फॉल्कन हेवी रॉकेट लॉन्च से बमुश्किल एक मिनट पहले रोक दिया गया था। यूएस स्पेस फोर्स की इकाई स्पेस लॉन्च डेल्टा 45 के अनुसार, स्पेसएक्स ने अगर दोनों रॉकेट को लॉन्च कर दिया होता तो सितंबर 1966 में जेमिनी 11 मिशन द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड तोड़ दिया होता।

स्पेस लॉन्च डेल्टा 45 ने ट्विटर पर लिखा, एसएलडी 45 के पास आज रात इतिहास बनाने का अवसर है, क्योंकि हम 02:04 यूटीसी और 04:44 यूटीसी के बीच दो लॉन्च का समर्थन करते हैं। यह रिकॉर्ड पर ईआर से लॉन्च के बीच सबसे कम समय का प्रतिनिधित्व कर सकता है। पिछली बार 12 सितंबर, 1966 को 1 घंटा 37 मिनट का समय था जब जेमिनी 11 और टाइटन-11 लॉन्च किए गए थे।

End of Feed