अल-सिसी और ट्रंप सोमवार को करेंगे गाजा शांति सम्मेलन की अध्यक्षता, 20 से अधिक देशों के नेता करेंगे शिरकत

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, शिखर सम्मेलन का उद्देश्य गाजा पट्टी में युद्ध को समाप्त करना, मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों को बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता के एक नए चरण की शुरुआत करना है।

Gaza Peace Summit in Egypt: गाजा में युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को मिस्र के शर्म अल-शेख में एक अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी "शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन" नामक इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 से अधिक देशों के नेता भाग लेंगे।

Gaza peace plan

फतेह अल सिसी और ट्रंप करेंगे समिट की अध्यक्षता (ANI)

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने क्या-क्या कहा

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, शिखर सम्मेलन का उद्देश्य गाजा पट्टी में युद्ध को समाप्त करना, मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों को बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता के एक नए चरण की शुरुआत करना है। यह शिखर सम्मेलन क्षेत्र में शांति स्थापित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दृष्टिकोण और दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने के उनके अथक प्रयासों के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। शिन्हुआ के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता शुक्रवार को प्रभावी हो गया, जो मिस्र, कतर, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच शर्म अल शेख में तीन दिनों की गहन वार्ता के बाद हुआ।

End of Feed