रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 90 अन्य घायल हो गए।परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर (32 मील) दक्षिण में गीज़ा प्रांत के अल-अय्यात जिले में हुआ।
काहिरा के पास टकराईं दो ट्रेनें
यहां दक्षिण-पश्चिमी फयूम प्रांत की ओर जा रही एक ट्रेन, दक्षिणी असवान प्रांत की ओर जा रही एक दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। मंत्रालय ने बताया कि एक ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी ट्रेन पटरी से उतरी।
हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 88 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 50 से ज्यादा एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।मंत्रालय के अनुसार, कम से कम 54 लोगों को बेनी सुएफ के अल वास्ता अस्पताल और 10 लोगों को गीजा के अल अयात अस्पताल ले जाया गया।
गीजा के अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है
गीजा के अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर और मरीजों को भर्ती किया जा सके।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में हुई। आपातकालीन टीमें और क्रेनें मलबे को हटाने और यात्रियों की मदद करने के लिए तेज़ी से काम कर रही हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के मामलों में आई कमी, जानें कैसे हुआ ये कमाल
घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों और क्रेन को भेजा गया है
राष्ट्रपति अब्देल-फ़त्ताह अल-सिसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस हादसे की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके। मिस्र रेलवे प्राधिकरण ने बताया कि घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों और क्रेन को भेजा गया है, ताकि मलबे को हटाया जा सके और ट्रेन सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य रूप से बहाल किया जा सके। पिछले साल सितंबर में, इसी जिले में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई थी, जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर और उसका सहायक घायल हो गए थे।
