King Charles: ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स पर फेंका गया अंडा, गुस्साया आरोपी बोला- यह देश गुलामों के खून से बना है

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:24 PM IST

King Charles: क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बने हैं। राजा बनने के बाद से चार्ल्स अपनी आदतों को लेकर विवादों में भी हैं। हाल ही में एक किताब से खुलासा हुआ है कि वो अपने प्रिय टेडी बियर के बिना सोते नहीं हैं।

King Charles: ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अंडा फेंका गया है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कैमिला भी थीं। हालांकि इस हमले में दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।

king charles egg thrown

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स पर फेंका गया अंडा (फोटो- एपी)

किंग चार्ल्स उत्तरी इंग्लैंड के दौरे पर थे, जब एक 23 वर्षीय युवक ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय चार्ल्स और उनकी पत्नी का लोग पारंपरिक रूप से स्वागत कर रहे थे। चार्ल्स यहां अपनी मां और ब्रिटेन की पूर्व महारानी क्वीन एलिजाबेथ की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे।

End of Feed