इक्वाडोर में एक पिता अपनी बेटियों से इतना प्यार करता था कि उसने अपना लिंग ही चेंज करवा लिया। दरअसल रामोस और उसकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था, जहां बेटियों की कस्टडी पर बात चल रही थी। कहा जा रहा था कि मां को बेटियों की कस्टडी मिल जाएगी, तभी पिता ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।
बेटियों के लिए पिता ने चेंज करवाया अपना लिंग (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
पिता बन गया मां
रिपोर्टों के अनुसार इक्वाडोर का कानून, तलाक के दौरान बच्चों की कस्टडी देने में मां को प्राथमिकता देता है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही था, आशंका थी कि मां के पास बच्चों की कस्टडी चली जाएगी, लेकिन पिता रामोस ने हार नहीं मानी, उसने तुरंत ही अपना लिंग ऑपरेशन करवाकर चेंज करवा लिया।
क्या है कानून
इक्वाडोर में कानून इस बात की इजाजत देते है कि लोग अपना लिंग चेंज करना सकते हैं। कानून के अनुसार इक्वाडोर का नागरिक जन्म के समय के समय के सेक्स से अलग अपनी लैंगिक पहचान बता सकता है। इसी कानून का फायदा रामोस ने उठाया। ॉ
बदल गई पहचान
रामोस के आधिकारिक आईडी कार्ड के अनुसार, वह अब 'फेमेनिनो' के रूप में जाना जाएगा। हालांकि, ये अभी भी खुद को एक सिजेंडर पुरुष के रूप में देखता है।रामोस ने दावा किया कि उनकी दो बेटियां अपनी मां के घर में अपमानजनक माहौल में रह रही हैं और उन्होंने पिछले पांच महीनों से उन्हें नहीं देखा है।
लड़ाई है जारी
बेटियों की कस्टडी को लेकर जंग अब भी जारी है। केस अभी खत्म नहीं है। रामोस का कहना है कि चूंकि अब वह लिंग चेंज करके औरत बन चुका है तो उसे बेटियों की कस्टडी मिल जानी चाहिए, वहीं उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही है।
