ईरान में भूकंप के झटके में सात लोगों की मौत और 440 के घायल होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि ईरान की जमीन के नीचे भूगर्भीय प्लेट्स में दरारों की संख्या बहुत अधिक है इस वजह से भूकंप आने की संभावना ज्यादा होती है।
ईरान में भूकंप के झटके
#UPDATE | Iran: Seven dead, 440 injured so far in a 5.9-magnitude earthquake that struck the city of Khoy in north… t.co/cV9Jw2FmHh
— ANI (@ANI) Jan 28, 2023
क्यों आते हैं भूकंप
हमारी धरती करीब 7 बड़े प्लेट्स के ऊपक है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। भूगर्भीय ऊर्जा की वजह से इन प्लेट्स में लगातार हलचल होती रहती है। ये प्लेट्स एक दूसरे को रगड़ते हुए, एक दूसरे नीचे जाते हुए आगे की तरफ बढ़ते हैं। जिन जगहों पर ये प्लेट्स आपस में मिलते हैं उन्हें फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इन्ही फॉल्ट लाइन के जरिए धरती में संचित ऊर्जा सतह पर आती है और भूकंप आता है।
