म्यांमार में भूकंप के झटके पर झटके लग रहे हैं। रविवार को एक बार फिर से म्यांमार में जलजला आया और धरती तीव्र गति से हिलने लगी। मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार में अभी आए भूकंप की तीव्रता 5.1 है। इस झटके से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
म्यांमार में फिर आया भूकंप
मांडले में लगा भूकंप का झटका
म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट रविवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यह देश में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से जारी झटकों की श्रृंखला में ताजा झटका है।
मारे जा चुके हैं 1600 से ज्यादा लोग
शुक्रवार को शहर के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण कई इमारतें ढह गई थीं और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा था।
भूंकप के कारण अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत होने और 3,400 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। यह संख्या बढ़ने की आशंका है।
लग चुके हैं कई झटके
बर्मा के नाम से लोकप्रिय म्यांमा लंबे समय से चल रहे खूनी गृहयुद्ध की चपेट में है, और वहां पहले से ही एक बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है। भूकंप के कारण म्यांमा में राहत एवं बचाव कार्यों को चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। कंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और व्यापक क्षति हुई है। भूकंप शुक्रवार दोपहर को आया, जिसका केंद्र म्यांमा के मांडले शहर से ज्यादा दूर नहीं था, इसके बाद कई झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। भूकंप के कारण कई क्षेत्रों में इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, पुल ढह गए तथा एक बांध टूट गया।
