नेपाल में एक घंटे में दो बार भूकंप के झटके, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 07:03 AM IST

Earthquake In Nepal:पहली बार भूकंप के झटके 1 बजकर 23 मिनट पर महसूस किए गए। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। उसके करीब 44 मिनट बाद फिर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए । दूसरी बार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।

Earthquake In Nepal: नेपाल में बुधवार को देर रात एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके आए। यह झटके बागलुंग जिले में महसूस किए गए । झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार,भूकंप के झटके एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप आए। खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

nepal earthquake

नेपाल में भूकंप के झटके

दो बार भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार पहली बार भूकंप के झटके 1 बजकर 23 मिनट पर महसूस किए गए। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। उसके करीब 44 मिनट बाद फिर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए । इस बार झटका पहली बार की तुलना में कहीं ज्यादा तेज था। दूसरी बार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।

मंगलवार को उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए थे

इसके पहले भारत के उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात 2.19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं नेपाल में बीते नवंबर में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

End of Feed