Earthquake caught on camera : वेनेजुएला में बुधवार (स्थायी समयानुसार) को आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई है। राजधानी काराकस में भारी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह इमारतें गिर गई हैं। लोगों में दहशत है। कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश के अपने संबोधन में आपातकाल की घोषणा की है। वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो भूकंप आए। भूकंप के बाद वेनेजुएला के काराबोबो राज्य के मोरोन में स्थित सरकारी पेट्रोकेमिकल कंपनी पेक्विवेन का प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया तो राजधानी काराकस में सैन जुआन डे के दिन सैन जुआन स्क्वायर स्थित चर्च का क्रॉस भूकंप के झटकों के बाद गिर गया। इस तरह के तबाही के मंजर हर तरफ बिखरे पड़े हैं।
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही।
कार्यकारी राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की
वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। आंतरिक मंत्री डियोसडाडो कैबेलो और नेशनल असेंबली के प्रमुख अपने भाई जॉर्ज रोड्रिग्ज के साथ खड़े होकर उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने आपातकालीन प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए एक जनरल को भी नामित किया है। रोड्रिग्ज अंतरिम आधार पर देश का नेतृत्व कर रही हैं, क्योंकि उनके पूर्ववर्ती निकोलस मादुरो को जनवरी में अमेरिकी बलों द्वारा पकड़ लिया गया था और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलाने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था।
वेनेजुएला में 22 मंजिला बिल्डिंग तक गिरी
बुधवार की शाम (स्थानीय समयानुसार) वेनेजुएला के एक ही इलाके में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और एएफपी के पत्रकारों के अनुसार, इन झटकों से कई इमारतें गिर गईं। भूकंप के कारण यहां की राजधानी कराकास में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर सड़कों पर निकल आए. खबर लिखे जाने तक अभी यह साफ नहीं था कि किसी की मौत हुई है या नहीं, लेकिन देश गृह मंत्री दियोसदादो काबेलो ने कहा कि कुछ इमारतें गिर गईं और कई घरों की छतों के हिस्से टूटकर गिर पड़े।
US ने लोगों से क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने को कहा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, काराकास में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह भूकंप के बाद के हालातों पर "बारीकी से नजर रख रहा है"। दूतावास ने लोगों से आग्रह किया है कि वे "क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहें और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।" आगे के दिशा-निर्देशों में, इसने कहा है कि लोग अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और "सुरक्षित आश्रय की तलाश करें।"
