दुर्गा पूजा के बीच बांग्लादेश में हिंसा, 11 जगहों पर उपद्रवियों ने की विघ्न डालने की कोशिश

दुर्गा पूजा महोत्सव के बीच बांग्लादेश के खगराचारी में हिंसा हुई है। हिंसक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल हिंदुओं पर हुए हमलों को देखते हुए इस साल, दो लाख से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Durga Puja In Bangladesh: दुर्गा पूजा त्योहार के बीच बांग्लादेश के खगराचारी में हिंसा फैल गई है। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। इलाके में तनाव बना हुआ है। हिंसक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बांग्लादेश की सेना और पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ कथित बलात्कार की घटना को लेकर तनाव फैल गया। जम्मु स्टूडेंट्स नामक एक समूह ने बलात्कार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

durga puja news

दुर्गा पूजा महोत्सव के बीच बांग्लादेश के खगराचारी में हिंसा हुई है। (फोटो सोर्स: ANI)

बता दें कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल हिंदुओं पर हुए हमलों को देखते हुए इस साल, दो लाख से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पूजा उत्सव परिषद के अध्यक्ष ने सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है।

End of Feed