Video: कभी एक्सीलेटर रुका तो कभी टेलीप्रॉम्पटर ने दिया 'धोखा', UN में 2 मौके पर ट्रंप के साथ हुआ 'गड़बड़झाला'

व्हाइट हाउस ने एक्सीलेटर के नहीं चलने की घटना की जांच कराए जाने की मांग की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि 'यह अस्वीकार्य है। यह तकनीकी खामी भर नहीं हो सकती है। यदि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसे तुरंत नौकरी से निकाला जाना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए।'

Donald Trump: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र चल रहा है। दुनिया के गंभीर विषयों पर बड़े-बड़े नेता अपनी स्पीच दे रहे हैं। इसी सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे। उनके साथ अमेरिकी की पहली महिला और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थी। ट्रंप और मेलानिया जैसे ही यूएन इमारत में सत्र वाले हिस्से में जाने के लिए एक्सीलेटर पर चढ़ने की कोशिश की तो अचानक से वह रुक गया। इस पर ट्रंप और मेलानिया ने कुछ सेकेंड तो इंतजार किया लेकिन एक्सीलेटर के नहीं चलने पर उन्होंने उसे चलते हुए पार किया। ट्रंप ने इस घटना का जिक्र सत्र को संबोधित करते हुए भी किया।

Donald trump

यूएनजीए सत्र को संबोधित करने जाते डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-X/@Charlie69012103


घटना की जांच की मांग

वहीं, व्हाइट हाउस ने एक्सीलेटर के नहीं चलने की घटना की जांच कराए जाने की मांग की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि 'यह अस्वीकार्य है। यह तकनीकी खामी भर नहीं हो सकती है। यदि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसे तुरंत नौकरी से निकाला जाना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए।' हालांकि, उतरते समय एक्सीलेटर ने ठीक तरीके से काम किया।

End of Feed