अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़ अगवानी करने पहुंंचे ट्रंप, 3 दिवसीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया। तीन दिवसीय राजकीय यात्रा में गुरुवार को व्हाइट हाउस में औपचारिक समारोह और राजकीय रात्रिभोज होगा। दोनों नेता व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ईरान और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर किया। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के स्वागत के लिए आयोजित आगमन समारोह में हिस्सा लिया। आमतौर पर विदेशी नेताओं के स्वागत के लिए राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम होता है, लेकिन इस बार ट्रंप खुद एयरबेस पहुंचे।

Trump Xi meeting

अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग की यह एक दशक से अधिक समय बाद अमेरिकी राजधानी की पहली राजकीय यात्रा है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत समारोह और राजकीय रात्रिभोज का आयोजन होगा। यह दौरा ट्रंप की मई में चीन यात्रा के दौरान हुए भव्य स्वागत के बाद उसी स्तर की मेजबानी के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed