'ईरान पर फिर करेंगे बहुत जोरदार हमला...', US-ईरान वार्ता के बीच क्यों भड़के ट्रंप?

Donald Trump Iran Threat: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए स्विट्जरलैंड में इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि नाराज किया तो फिर जोरदार हमला करेंगे।

Donald Trump Iran Threat: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए स्विट्जरलैंड में इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक (Switzerland US Iran meeting) में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित दुनिया के कई शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इस शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने माहौल को और गर्मा दिया है।

Switzerland US Iran meeting

स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता के बीच भड़के ट्रंप (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ईरान को सीधी धमकी दी है। ट्रंप ने लिखा कि ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी (समर्थित गुटों) को तुरंत गड़बड़ी फैलाने से रोकना चाहिए। ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था, बल्कि इस बार हमला उससे भी ज्यादा जोरदार होगा।"

End of Feed