'मैं इससे संतुष्ट नहीं...', ईरान के नए प्रस्ताव पर बिफरे ट्रंप, बोले- तेहरान में 4 अलग-अलग गुट; नेतृत्व पूरी तरह बिखरा

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हालिया प्रस्ताव पर नाखुशी जताते हुए कहा कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि क्या कोई अंतिम समझौता हो भी पाएगा या नहीं।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता होगी भी या नहीं? इसको लेकर संशय और बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हालिया प्रस्ताव पर नाखुशी जताते हुए कहा कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि क्या कोई अंतिम समझौता हो भी पाएगा या नहीं।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान की कौन सी बातों से नाखुश हैं ट्रंप?

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ''वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। अब देखना होगा आगे क्या होता है।'' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रस्ताव के किन पहलुओं से वह नाखुश हैं, लेकिन उन्होंने तेहरान की मंशा पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।

End of Feed