'मरते दम तक नहीं करूंगा माफ', ट्रंप ने बताया वे किन लोगों से करते हैं नफरत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 Minutes के इंटरव्यू में कहा कि वह अपने कुछ राजनीतिक दुश्मनों को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने सुनने के बाद लोगों के कान खड़े हो गए। ट्रंप ने साफ कहा है कि वह अपने कुछ दुश्मनों को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि अगर उन्हें मरने से पहले माफी मांगने या किसी को माफ करने का मौका भी मिले, तब भी उनका जवाब 'नहीं' ही होगा।

Donald Trump

ट्रंप ने अपने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपने दुश्मनों को कभी माफ नहीं करेंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

इंटरव्यू में पत्रकार ने ट्रंप से किया था यह सवाल

दरअसल, रविवार रात अमेरिकी चैनल CBS News के चर्चित कार्यक्रम '60 Minutes' में ट्रंप का इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट हुआ। इस दौरान पत्रकार रॉस डाउथाट ने उनसे पूछा कि क्या वह जेम्स कोमी और नैन्सी पेलोसी जैसे अपने राजनीतिक विरोधियों को माफ कर सकते हैं? उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह अपनी डेथबेड पर भी ऐसा कर पाएंगे?

End of Feed