अमेरिका और रूस के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दिया दो परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का आदेश

US Russia Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेदवेदेव के बयानों को भड़काऊ करार देते हुए रूस के करीब दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती वाले निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया, ताकि अगर यह मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान कुछ और हों तो उन्हें रोका जा सके।''

End of Feed