ईरान के खिलाफ ट्रंप की बदजुबानी का अमेरिका में ही दिखने लगा असर, थू-थू करने लगे नेता; राष्ट्रपति को बताया पागल

Iran US Conflict: ईरान के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कई अमेरिकी नेताओं ने उनकी आलोचना की है।

Iran US Conflict: ईरान के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कई अमेरिकी नेताओं ने उनकी आलोचना की है। ट्रंप ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर अवरुद्ध होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया, तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जाएंगे।

Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ''अत्यंत आपत्तिजनक'' भाषा का इस्तेमाल करते हुए ईरान को चेतावनी दी कि अगर जलमार्ग को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो ईरान को ''नरक बना दिया जाएगा''। उन्होंने ईरान के भीतर मार गिराए गए एक लड़ाकू विमान के चालक दल के लापता सदस्य को बचाने के लिए अमेरिकी सशस्त्र बलों द्वारा अभियान चलाए जाने के कुछ घंटे बाद यह पोस्ट साझा की।

'पागल हो गए हैं ट्रंप'

रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं पूर्व सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि राष्ट्रपति ''पागल हो गए हैं''। ग्रीन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''ईस्टर की सुबह राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान पोस्ट किया।'' उन्होंने कहा, ''उनके प्रशासन में जो भी खुद को ईसाई बताता है, उसे घुटनों के बल बैठकर ईश्वर से माफी मांगनी चाहिए, राष्ट्रपति की पूजा करना बंद करना चाहिए और ट्रंप के इस पागलपन में हस्तक्षेप करना चाहिए।''

End of Feed