चीन के बाद अब भारत के साथ होने जा रही 'बहुत बड़ी व्यापार डील', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ किए गए समझौते के विवरण को स्पष्ट नहीं किया। अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस हर देश के साथ समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम हर किसी के साथ समझौते नहीं करेंगे। कुछ देशों को हम सिर्फ एक पत्र भेजेंगे और कहेंगे —बहुत धन्यवाद। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।

US-India Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ उनके देश का व्यापार समझौता हो चुका है और अब 'भारत के साथ उनकी बहुत बड़ी ट्रेड डील' होने जा रही है। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि 'हमने हाल ही में चीन के साथ एक व्यापार समझौता किया है लेकिन हम सभी के साथ कारोबार समझौता नहीं करेंगे, फिर भी कुछ के साथ हम बहुत बड़ी डील करने जा रहे हैं। इनमें से एक भारत के साथ हो सकता है। यह बहुत बड़ी डील हो सकती है।' ट्रंप ने कहा, 'हम भारत के साथ अपना व्यापार बढ़ाने जा रहे हैं। चीन के साथ हमने उसके साथ कारोबार बढ़ाया है।'

dt

ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

चीन के साथ समझौते का विवरण नहीं दिया

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ किए गए समझौते के विवरण को स्पष्ट नहीं किया। अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस हर देश के साथ समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम हर किसी के साथ समझौते नहीं करेंगे। कुछ देशों को हम सिर्फ एक पत्र भेजेंगे और कहेंगे —बहुत धन्यवाद। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह आसान तरीका है, लेकिन मेरी टीम ऐसा नहीं चाहती। वे इसमें से कुछ करना चाहते हैं, लेकिन वे जितने समझौते करना चाहते हैं, मैं उतने नहीं करना चाहता।'

End of Feed