'ईरान की सैन्य ताकत खत्म, अब हम सिर्फ...', चीन यात्रा से पहले ईरान शांति वार्ता पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात शी चिनफिंग से होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, ईरान संकट और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Donald Trump China Visit: डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जल्द ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, ईरान संकट, दुर्लभ खनिजों और वैश्विक सुरक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ट्रंप की यह चीन यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से व्यापार को लेकर तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित शांति समझौते (Iran Peace Talks) को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका सिर्फ एक अच्छा समझौता चाहता है और अगर ऐसा होता है तो इससे अमेरिकी लोगों के साथ-साथ ईरान की जनता को भी फायदा होगा।

Donald Trump China Visit

ईरान शांति समझौते को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर- ट्रंप

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान ईरान मामले में मध्यस्थ के रूप में कैसा काम कर रहा है, तो ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग बहुत अच्छे हैं और वहां के फील्ड मार्शल तथा प्रधानमंत्री ने अच्छा काम किया है। ट्रंप के इस बयान की अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप और शी चिनफिंग के बीच होने वाली बातचीत में व्यापार विवाद सबसे अहम मुद्दा रहेगा। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है, जिसका असर दोनों देशों के कारोबार पर पड़ा है।

End of Feed