Donald Trump Iran News: 'हमारे देश के मिट्टी की तरह...', ट्रंप के यूरेनियम वाले दावे पर ईरान ने दिया जवाब

Donald Trump Iran News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि बातचीत के तहत अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम अपने पास ले जाएगा। हालांकि, ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया।

Donald Trump Iran News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के तहत अमेरिका, ईरान से समृद्ध यूरेनियम (enriched uranium) अपने साथ ले जाएगा। हालांकि, ईरान ने इस दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम (Turning Point USA event) में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “हम ईरान (us iran nuclear talks) के साथ मिलकर वहां जाएंगे, बहुत सारी मशीनों के साथ। हमें सबसे बड़ी मशीनें चाहिए होंगी। हम साथ में जाएंगे, उसे निकालेंगे और अमेरिका लेकर आएंगे।”

Donald Trump Iran news

ट्रंप बोले- सब तय हो गया, ईरान ने कहा- कुछ भी तय नहीं (Photo: AI Generated)

ट्रंप ने इससे पहले परमाणु गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा, “अमेरिका सारा न्यूक्लियर डस्ट अपने पास लेगा... वह सफेद पाउडर जैसा पदार्थ, जो हमारे B-2 बॉम्बर्स ने बनाया था। कोई पैसा नहीं दिया जाएगा... ईरान, अमेरिका की मदद से समुद्री बारूदी सुरंगों को हटा चुका है या हटा रहा है... और वे कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे।” ट्रंप के इन बयानों के तुरंत बाद ईरान ने अमेरिकी दावों को नकार दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, “समृद्ध यूरेनियम हमारे लिए हमारी जमीन जितना पवित्र है और इसे किसी भी हालत में कहीं नहीं भेजा जाएगा।”

End of Feed