क्या इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों को हुआ नुकसान? IAEA प्रमुख ने बताया

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक ईरान में मौजूद रहेंगे और सुरक्षा स्थितियां अनुकूल होते ही परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण करेंगे। उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान के नतांज स्थित मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र में भारी क्षति हुई है।

Iran-Israel War: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि इजराइली हमलों के बाद नतांज स्थित ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन संयंत्र में रेडियोधर्मी और रासायनिक दोनों तरह के प्रदूषण की आशंका है, हालांकि परिसर के बाहर विकिरण का स्तर फिलहाल सामान्य है। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि अगर यूरेनियम सांस के साथ शरीर के अंदर जाए तो विकिरण एक बड़ा खतरा बन सकता है।

iran attack

इजराइल का ईरान पर हमला

नतांज साइट के बाहर रेडियोधर्मिता का स्तर सामान्य

उन्होंने कहा कि उचित सुरक्षात्मक उपायों, जैसे कि परमाणु संयंत्रों के अंदर श्वसन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करके जोखिम से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। ग्रॉसी ने कहा, नतांज स्थल के बाहर रेडियोधर्मिता का स्तर अपरिवर्तित और सामान्य स्तर पर बना हुआ है, जो दर्शाता है कि इस घटना से आबादी या पर्यावरण पर कोई बाहरी रेडियोधर्मी प्रभाव नहीं पड़ा है। ग्रॉसी वियना में संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी बोर्ड के एक आपातकालीन सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिसे रूस के अनुरोध पर ईरानी परमाणु संयंत्रों के खिलाफ इजराइली हमलों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।

End of Feed