अमेरिका में टला विमान हादसा, फ्लाइट में लगी आग; 179 यात्री थे सवार- Video

डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आपातकालीन निकासी की आवश्यकता पड़ी।इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Denver International Airport: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया।

Denver International Airport

डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टला बड़ा विमान हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बता दें ये विमान मियामी जा रहा था।

End of Feed