व्हाइट हाउस में परोसे गए लजीज व्यंजन, इन मेहमानों ने उठाया लुत्फ, जानें-कौन-कौन हुआ शामिल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 23, 2023, 01:06 PM IST

White House Dinner : मेहमानों को सबसे पहले मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई के दाने का सलाद, तरबूज और एक तीखा एवोकैडो सॉस परोसा गया। भोजन में भरवां पोर्टोबेलो मशरूम और एक मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो शामिल था। मीठे में गुलाब और इलायची वाले स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और अन्य व्यंजन शामिल थे।

White House Dinner : अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी का यह राजकीय दौरा 21 जून से शुरू हुआ। बीते दो दिनों में दो बार व्हाइट हाउस के मेहमान बने। 21 जून को राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उन्हें निजी तौर पर व्हाइट हाउस में दावत दी। इसके बाद 22 जून को राष्ट्रपति के इस महल में रात्रिभोज का भव्य आयोजन हुआ जिसमें अमेरिका और भारत की करीब 400 दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। रात्रिभोज में मोदी एवं बाइडेन सरकार के कैबिनेट मंत्री, कॉरपोरेट, कला, तकनीक एवं प्रशासन से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

dinner at White Whouse

व्हाइट हाउस में टोस्ट करते राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी।

लजीज व्यंजन, पकवान परोसे गए

मेहमानों के भोज में तरह-तरह के लजीज-व्यंजन एवं पकवान परोसे गए। मेन्यू में भारतीय व्यंजनों को प्रमुखता दी गई। टेबल पर मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई का सलाद और भरवां मशरूम शामिल खास रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। प्रथम महिला जिल बाइडन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं, इसलिए उन्होंने शाकाहारी व्यंजन बनाने में माहिर शेफ नीना कर्टिस से व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के साथ काम करने और प्रधानमंत्री के वास्ते एक शानदार शाकाहारी ‘मेन्यू’ तैयार करने के लिए कहा।

End of Feed