वेनेज़ुएला: भूकंप के बाद मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों की संख्या बढकर 589 हुई, बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि बुधवार शाम को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों से ला गुआइरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

वेनेजुएला में बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप के झटकों से तबाह उत्तरी शहरों में लोग अपने लापता प्रियजनों को मलबे में तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, वहां भूकंप में मरने वाले की संख्या बढ़कर 589 हो गई है जबकि करीब 3,000 लोग घायल हुए हैं।

Venezuela Earthquake

भूकंप में मृतकों की संख्या बढकर 589 हुई

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मृतकों का आंकड़ा साझा किया। उन्होंने बताया कि देश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है। रोड्रिगेज ने कहा कि हम मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में दिन-रात जुटे हुए हैं।

End of Feed