अमेरिका में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे, तूफानों के कारण 4 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 01:21 PM IST

America Weather: देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

America Weather: अमेरिका के अधिकतर हिस्से में तापमान शून्य से नीचे होने के कारण लाखों अमेरिकियों को खतरनाक ठंड का सामना करना पड़ रहा है और आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, दक्षिणी इलाकों में बर्फबारी हुई और पूर्वोत्तर में बर्फीले तूफान के कारण नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) खेलों का आयोजन स्थगित करना पड़ा।

america weather

अमेरिका में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे।

शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान

देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि मोंटाना और डकोटा में शून्य से 56 सेल्सियस नीचे तापमान रहा। साउथ डकोटा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक बयान जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।

End of Feed