'हम ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए तैयार...', डेनमार्क की PM ने ट्रंप की नई मांग को सिरे से नकारा

NATO Summit: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने बुधवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी देश, हमारे सभी सहयोगी भी, ग्रीनलैंड की जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान करेंगे।

NATO Summit: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस नई मांग को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को नाटो सहयोगी डेनमार्क के अधीन स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेना चाहिए। फ्रेडरिक्सन ने कहा कि ''ग्रीनलैंड निश्चित रूप से बिक्री के लिए नहीं है।''

Denmark PM Mette Frederiksen

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन

'हमारी क्षेत्रीय अखंडता का सभी करें सम्मान'

तुर्किये में नाटो सदस्य देशों के नेताओं की बैठक से पहले फ्रेडरिक्सन ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि सभी देश, हमारे सभी सहयोगी भी, ग्रीनलैंड की जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान करेंगे।'' उन्होंने कहा, ''हम संप्रभु राष्ट्र हैं और हम चाहते हैं कि सभी हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करें।'' ट्रंप ने बैठक की पूर्व संध्या पर एक बार फिर कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण होना चाहिए।

End of Feed