व्हाइट हाउस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'हे डैडी...' गाने पर दिखाया गया है, जो Usher द्वारा गाया गया है। यह वीडियो NATO महासचिव मार्क रुट्टे द्वारा NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप को 'डैडी' कहने के हल्के-फुल्के संदर्भ के बाद आया है। रुट्टे की टिप्पणी तब आई जब ट्रंप ने इजराइल-ईरान संघर्ष पर चर्चा की, इसे बच्चों के बीच झगड़े से जोड़ते हुए कहा कि कभी-कभी विवादों को सुलझाने के लिए सख्त भाषा का उपयोग करना आवश्यक होता है।
वीडियो में ट्रम्प के नए 'Nick Name' का किया इस्तेमाल
अशर के गाने 'हे डैडी' ('Hey Daddy' by Usher) पर सेट किए गए 1 मिनट के वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका लौटते समय एयर फोर्स वन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शिखर सम्मेलन के दृश्य और नाटो सदस्य देशों के नेताओं के साथ ट्रंप की बातचीत को दिखाया गया है।
वीडियो में ट्रंप का शिखर सम्मेलन से लौटना और NATO नेताओं के साथ उनकी बातचीत को दर्शाया गया है, जिसमें मध्य पूर्व की अस्थिर स्थिति के बारे में उनके विचार शामिल हैं। रुट्टे ने बाद में अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिका और यूरोप के बीच के संबंध को दर्शाना था।
वीडियो में ट्रंप की वापसी के मुख्य अंश
26 जून, 2025 को, व्हाइट हाउस ने एक मिनट का वीडियो शेयर, जिसमें ट्रंप एयर फोर्स वन से उतरते हुए दिख रहे हैं, और यह 2010 के गाने 'हे डैडी' पर सेट है। वीडियो में NATO शिखर सम्मेलन के दृश्य शामिल हैं, जो ट्रंप के NATO सदस्य देशों के नेताओं के साथ बातचीत को उजागर करता है। वीडियो के साथ कैप्शन था, 'डैडी घर आ गए हैं। हे, हे, हे, डैडी..
राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों का संदर्भ
ट्रंप की टिप्पणियां 22 जून, 2025 को अमेरिका द्वारा ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चलाने के बाद आईं, जिसमें ईरान के प्रमुख भूमिगत परमाणु स्थलों को टॉरगेट किया गया था और इसका उद्देश्य ईरान की यूरेनियम संवर्धन क्षमताओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालना था।
