बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का कैसा है स्वास्थ्य? एयर एम्बुलेंस से लंदन ले जाने की हो रही तैयारी

Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक बनी हुई है और उनकी देखभाल कर रहे मेडिकल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन भेजने का फैसला लिया। हृदय और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद 23 नवंबर को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक बनी हुई है और उनकी देखभाल कर रहे मेडिकल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन भेजने का फैसला लिया। खालिदा के निजी चिकित्सक ए.जेड.एम. जाहिद हुसैन ने यह जानकारी दी।

khaleda zia

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (फाइल फोटो साभार: AP)

खालिदा जिया की बिगड़ी तबियत

‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया (80) को आधी रात के बाद या शुक्रवार तड़के एयर एम्बुलेंस से लंदन ले जाया जाएगा, जहां उनके बड़े बेटे और कार्यवाहक बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान रहते हैं। हृदय और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद 23 नवंबर को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने पर उन्हें ‘कोरोनरी केयर यूनिट’ (CCU) में भर्ती किया गया। वह तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। अस्पताल के बाहर हुसैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेडिकल बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि उन्हें कतर रॉयल एयर एम्बुलेंस के माध्यम से आधी रात के बाद या फिर कल सुबह लंदन ले जाया जाएगा।’’

End of Feed